भाजपा को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं: दिग्विजय
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधान मंत्री स्व. देवीलाल की 25 सितंबर को होने वाली जयंती पर गोहाना में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन होगा। इसमें सभी जिलों से इनसो कार्यकर्ता भाग लेंगे। चौटाला रविवार को ढांड में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय, गीता व संस्कृति की राजनीति करने में भाजपा नेता लगे हुए हैं, लेकिन आज सबसे ज्यादा अपमान गाय ही हो रही है।
संवाद सहयोगी, ढांड :
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधान मंत्री स्व. देवीलाल की 25 सितंबर को होने वाली जयंती पर गोहाना में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन होगा। इसमें सभी जिलों से इनसो कार्यकर्ता भाग लेंगे। चौटाला रविवार को ढांड में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गाय, गीता व संस्कृति की राजनीति करने में भाजपा नेता लगे हुए हैं, लेकिन आज सबसे ज्यादा अपमान गाय ही हो रही है। सड़कों पर बेसहारा गाय व सांडों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश की जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान जूता प्रकरण पर कहा कि इस प्रकार की घटना की वे ¨नदा करते है। देवीलाल के बारे में विधानसभा में बैठकर कोई अगर अपशब्द कहे ये हमें मंजूर नहीं है। ढांड में आयोजित हुए कार्यक्रम में बसपा का कोई भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी नहीं पहुंचने पर कहा कि गठबंधन मजबूत है। हमने पोस्टरों पर सहयोगियों की फोटो व नाम लिखे हुए है। कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे इसके बारे में वे ही ज्यादा जानते है।
बाक्स-
इससे पूर्व आयोजित इनसो कार्यक्रम में मंच पर बोलते हुए वक्ताओं ने ताऊ देवी लाल को पहली पीढ़ी का नेता बताया तो ओमप्रकाश चौटाला को दूसरी पीढ़ी का। डॉ. अजय ¨सह चौटाला को तीसरी व दिग्विजय चौटाला को चौथी पीढ़ी का नेता करार दिया। किसी भी वक्ता ने मंच से अभय चौटाला को नाम नहीं लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर अभय चौटाला की पोस्टर में फोटो जरूर लगी हुई थी।