संकल्प पत्र संकलन यात्रा को गुर्जर ने हरी झंडी देकर किया रवाना
संकल्प पत्र संकलन यात्रा का शुक्रवार को कैथल पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि एक विधानसभा में तीन मंडल व चार विधानसभाओं में 12 मंडल हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल : संकल्प पत्र संकलन यात्रा का शुक्रवार को कैथल पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि एक विधानसभा में तीन मंडल व चार विधानसभाओं में 12 मंडल हैं। सभी मंडलों व विधानसभा में यह रथ जाएगा। भाजपा प्रदेश की ऐसी पहली पार्टी है जो लोगों की मांग के अनुरूप अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करती है। संकल्प पत्र, संकलन रथ यात्रा जनता के बीच जाकर प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी। वहीं भाजपा यात्रा के आधार पर ही अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी।
प्रदेशभर में यह रथयात्रा लगभग 15 दिन तक घूमेगी। शुक्रवार को कैथल से यात्रा शुरु की गई है, 14 अगस्त को इसका समापन होगा।
इस मौके पर यात्रा के संयोजक नरेश मित्तल, सुरेश गर्ग नौच, संजय भारद्वाज, मुल्तान कौल, देवेंद्र हसं, प्रवीण प्रजापति, जोनी क्योड़क, भीमसेन अग्रवाल मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप