कैथल में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कैथल में एक कार की टक्कर से 55 वर्षीय बाइक सवार राममेहर की मौत हो गई, जो ढांड की ओर ...और पढ़ें
-1790590961149_m.webp)
कैथल में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
कैथल में कार की टक्कर से बाइक सवार राममेहर की मौत।
जींद निवासी 55 वर्षीय राममेहर ढांड की तरफ जा रहे थे।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, कैथल। कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जींद के गांव करसिंधु निवासी 55 वर्षीय राममेहर के रूप में हुई है। राममेहर रात के समय अपनी बाइक पर ढांड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव सोलू माजरा के पास पहुंचा तो यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ही हादसे को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढांड थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ है।
पुलिस ने उस समय मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक राममेहर खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
