Move to Jagran APP

कांग्रेस में हो रही हुड्डा की अनदेखी, कभी भी छोड़ सकते पार्टी : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा कभी भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ सकते हैं। कांग्रेस में अब उनकी अनदेखी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 10:19 AM (IST)
कांग्रेस में हो रही हुड्डा की अनदेखी, कभी  भी छोड़ सकते पार्टी : नायब सैनी
कांग्रेस में हो रही हुड्डा की अनदेखी, कभी भी छोड़ सकते पार्टी : नायब सैनी

सुनील जांगड़ा, कैथल : कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा कभी भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ सकते हैं। कांग्रेस में अब उनकी अनदेखी हो रही है। कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी भी अब जनता के सामने आ चुकी है। वे पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करके मर्यादा का परिचय नहीं दिया। राहुल गांधी कभी गंभीर रहे ही नहीं हैं। कांग्रेस के राज में किसानों को लूटा गया और इनेलो के राज में प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल पैदा हो गया था। अब देश व प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका हित भाजपा में ही निहित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को सच साबित करके दिखा दिया है। लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी सीटें भाजपा ने जीती और अब विधानसभा में भी सभी 90 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। आज सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे प्रदेश की जनता खुश है।

बॉक्स

कुरुक्षेत्र को दिलाएंगे नई पहचान

सांसद नायब सैनी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कुरुक्षेत्र लोकसभा की प्रमुख समस्याओं का समाधान करवाना है। जो भी जनता की मुख्य मांगे व समस्याएं है, उन्हें चिन्हित किया जा चुका है। उन समस्याओं को लोकसभा में उठाया जाएगा और समाधान करवाया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाने का काम किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.