भाविप ने पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह रचाया
भारत विकास परिषद शाखा सीवन की तरफ से बाबा नारायण दास सत्संग हाल में 5वां सरल सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न करवाया गया। इसमें पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह रचाया गया।
संवाद सहयोगी, सीवन : भारत विकास परिषद शाखा सीवन की तरफ से बाबा नारायण दास सत्संग हाल में 5वां सरल सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न करवाया गया। इसमें पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह रचाया गया। मुख्यातिथि हलका विधायक ईश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष मेहता, ब्लाक सीवन सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, समाजसेवी राजपाल फिरोजपुर, कार्यक्रम के अध्यक्ष डा.अशोक गर्ग व संरक्षक डा. बहादुर सिंह मदान थे। विधायक ईर्श्वर सिंह ने कहा कि जरूरतमंद कन्याओं का विवाह रचाने से बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नही है। भारत विकास परिषद के सदस्य जो पिछले पांच वर्षो से यह कार्य कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है। मंच संचालन असीम शर्मा ने किया। परिषद के सीवन शाखा के प्रधान मोहित बंसल व सदस्यों ने मुख्यातिथि हलका विधायक ईर्श्वर सिंह व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधान मोहित बंसल ने बताया कि यह विवाह पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। नव विवाहित जोड़े को डबल बैड, गद्दे, सोने व चांदी के जेवर, एलइडी, कपड़े, बर्तन, पंखा, सिलाई मशीन, कुर्सी, बिस्तर व अन्य जरूरत का समान भी भारत विकास परिषद द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर मिढ्डा, सुरेंद्र सरदाना, संगीत बंसल, अशोक गोयल, दीपक गुप्ता, संरक्षक डॉ. बहादुर सिंह मदान, पूर्व प्रधान गौरव गोयल, अशोक गोयल, सूरज तनेजा, पूर्व प्रधान गीताशं मेहता गीतू, राजन मेहता, राजकुमार मित्तल, हरीश चावला, अनिल गर्ग, पवन शमर, रमेश बंसल, भीम मेहता, असीम शमर, अधिवक्ता रमेश राणा, दर्शन मुंजाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन शर्मा, सुभाष गर्ग, भीषू चौधरी, अनमोल चौधरी, नरेंद्र सैनी मौजूद थे।