श्री सत्य साईं के 94वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगाया भंडारा
श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से श्री सत्य साईं के 94वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में करनाल रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में चावल का भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से श्री सत्य साईं के 94वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में करनाल रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में चावल का भंडारा लगाया गया। इस भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के प्रधान ललित मोहन नरुला ने कहा कि श्री सत्या साई का जन्म आंध्र प्रदेश के पुटपर्थी में आज ही के दिन हुआ था। महज 14 साल की आयु में उन्होंने परिजनों को कहा था कि वे शिरड़ी के साईं बाबा हैं। उनकी मौत के 8 साल बाद उन्होंने जन्म लिया। इतना कहकर उन्होंने घर छोड़ दिया था। उन्होंने गांव के एक पेड़ के नीचे बैठकर जीवन यापन शुरू किया। उन्होंने 1949 में गांव से कुछ दूरी पर एक आश्रम बनाया। आज यह विश्व का विशाल आध्यात्मिक, शैक्षणिक व सेवा का केंद्र बन चुका है। यहां हृदय जांच का एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल व एक विद्यालय है। जहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्म की शिक्षा दी जाती है। श्री सत्य साईं बाबा 24 अप्रैल 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस मौके पर बीबी भारद्वाज, राजेंद्र कंसल, रामप्रकाश, गायत्री कंसल, सुदेश, उर्मिल सेठ, शम्मी, भारती सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।