फर्जी लोन ऐप से रहे सावधान! वरना बिना ऋण लिए भी हो जाएंगे कर्जदार; हरियाणा पुलिस ने चेताया
एसपी मनप्रीत सिंह सुदन के निर्देश पर कैथल पुलिस ने फर्जी लोन ऐप से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
-1792583027862_m.webp)
फर्जी लोन ऐप से सावधान, पुलिस की चेतावनी जारी। यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।
HighLights
फर्जी लोन ऐप से सावधान रहने की कैथल पुलिस की अपील।
आसान कर्ज के बहाने फोन हैक कर करते हैं ब्लैकमेल।
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें।
जागरण संवाददाता, कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सुदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार आमजन को साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जो इसी तहत साइबर अपराध के एक तरीके बारे कैथल पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।
एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी लोन ऐप के माध्यम से आसान तरीके से कर्ज मिलने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां रहे हैं, क्योंकि आजकल आसानी से आनलाइन लोन ऐप के जाल में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
जो कर्ज मंजूर करते वक्त फर्जी कंपनियां आवेदक का फोन हैक कर लेती हैं और फिर किस्त व ब्याज न देने पर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने लगते हैं। कर्मचारी आवेदक के रिश्तेदारों, परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं जिस बदनामी के डर से लोगो गलत कदम उठा लेते है।
ऐसे फर्जी लोन ऐप से सावधान रहें और डरे नहीं। अगर कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल करता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर साइबर हेल्प डेस्क की मदद लें। जब लोन देने वाले ऐप के रिकवरी एजेंट कॉल करते धमकियां देकर ज्यादा पैसे वसूलते है और आपके द्वारा पुरी किस्त देने पर भी आप पर कर्ज दिखाती है।
फिर छह-सात दिन में लोन पर कर्ज की कुल राशि का दोगुना ब्याना मांगा जाता है। फिर कर्जदाता चुकाने में नाकाम होने पर उनकी तस्वीरों में फेरबदल करके उनकी आपत्तिजनक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। जिससे डिप्रेशन में आकर कुछ कर्ज धारक खुद को नुकसान भी पहुंचाते है।
