Move to Jagran APP

बलजीत सिंह दादूवाल एचएसजीपीसी के बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से विधानसभा में बिल पास करने के बाद बनी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा साहब पहली और छठी पातशाही चीका में हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 09:10 AM (IST)
बलजीत सिंह दादूवाल एचएसजीपीसी  के बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष
बलजीत सिंह दादूवाल एचएसजीपीसी के बने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से विधानसभा में बिल पास करने के बाद बनी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा साहब पहली और छठी पातशाही चीका में हुई। इसमें हरियाणा कमेटी जनरल हाऊस के 23 सदस्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिडा की तरफ से सेहत ठीक न होने के कारण अपने प्रधान पद से इस्तीफा दिया। जनरल हाऊस में सारी कार्यकारिणी का प्रधान सहित सर्व समिति के साथ इस्तीफा मंजूर किया गया। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को सर्वसम्मति के साथ हरियाणा कमेटी का कार्यकारी प्रधान नियुक्त कर दिया।

बाक्स- कार्यकारिणी के चयन को लेकर 13 अगस्त को होगी बैठक

इसके बाद जत्थेदार दादूवाल की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही चली। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पिछले साल का बजट पेश किया गया बजट और सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। बजट को प्री-ऑडिट करवाने के लिए जोर दिया। इस को सभी ने जनरल हाऊस में सर्वसम्मति के साथ पास किया।

इसके साथ ही जत्थेदार दादूवाल ने कमेटी की सारी कार्यकारिणी के चयन के लिए 13 अगस्त का समय दिया। इस दौरान सात अगस्त तक सभी सदस्य अपना नामांकन फार्म भर सकते हैं और 9 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। जत्थेदार दादूवाल की तरफ से यह सारी कार्यकारिणी की चयन करवाने के लिए कमेटी के सचिव दर्शन सिंह बुराड़ी को नियुक्त किया गया।

बाक्स-बैठक में ये मेंबर रहे मौजूद

जनरल हाऊस की बैठक में सरदार जगदीश सिंह झिडा, जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, करनैल सिंह निमनाबाद, दीदार सिंह नलवी, जोगा सिंह यमुनानगर, जसवीर सिंह भाटी, चन्नदीप सिंह खुराना, अवतार सिंह चक्कू, अपार सिंह किशनगढ़, हरप्रीत सिंह नरूला, जसवीर सिंह खालसा, हरभजन सिंह राठौड़, गुरचरन सिंह चीमा, हाकम सिंह केसरी, जसवंत सिंह काला, अमरिन्द्र सिंह अरोड़ा, मोहनजीत सिंह पानीपत, बलदेव सिंह बली, मनजीत सिंह डाचर, नीरवैर सिंह आटा, सतपाल सिंह पिहोवा, सुरिन्द्र सिंह, जसविद्र सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.