बाबा खाटू श्याम करते हैं हर मनोकामना पूर्ण : सुरेश
श्री श्याम सखा मंडल की ओर से सेक्टर 20 में बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने शिरकत की।
जागरण संवाददाता, कैथल : श्री श्याम सखा मंडल की ओर से सेक्टर 20 में बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने शिरकत की। जागरण में पहुंचे सुरेश गर्ग ने कहा के आज मनुष्य अपनी दिनचर्या में दिन रात काम में लगा रहता है। यूं तो हम सभी परमात्मा के बच्चे हैं, लेकिन कुछ व्यक्ति भगवान का विशेष आशीर्वाद लेकर पैदा होते हैं। जो समस्त मानव की भलाई के लिए, बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए व समाज में धार्मिक माहौल एवं सद्भावना के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम सच्चे भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। उन्होंने संस्था का कार्यक्रम में उन्हें बुलाने पर आभार प्रकट किया। गर्ग ने कहा कि अगले वर्ष जब ये कार्यक्रम होगा तो एक विशेष सम्मान की पगड़ी सभी साथियों के सिर पर होगी। इस अवसर पर जुगल किशोर, पंकज गर्ग, मनोज ¨सगला, पंकज मित्तल, वेद प्रकाश गर्ग, हिमांशु गोयल, रजत ¨सगला, राहुल, रजत व संदीप बागड़ी मौजूद थे।