पंजाबी एकता मंच के रादौर विस कमेटी के प्रधान बने अशोक गुंबर
सत्यम पैलेस में बुधवार को पंजाबी सभा की बैठक हुई। जिसमें 200 से अधिक पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पंजाबी एकता मंच की रादौर विधानसभा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक गुंबर को पंजाबी एकता मंच का प्रधान नियुक्त किया गया।
संवाद सहयोगी, रादौर : सत्यम पैलेस में बुधवार को पंजाबी सभा की बैठक हुई। जिसमें 200 से अधिक पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पंजाबी एकता मंच की रादौर विधानसभा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक गुंबर को पंजाबी एकता मंच का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि पूर्ण आहुजा व शशि दुरेजा को मंच का संरक्षक नियुक्त किया गया।
इसके अलावा पंजाबी एकता मंच के 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिनमें मास्टर घनश्यामदास मनचंदा रादौर, मुनीष बतरा जठलाना, मुकेश अरोडा मक्की, अशोक मेहता गुमथला, सुभाष नागपाल रादौर, विरेन्द्र चानना अंटावा, हैप्पी मुंजाल खेडी लक्खा¨सह, हरीश सेतिया रादौर, जगदीश बब्बर कांसापुर शामिल है। चुन्नीलाल बक्शी नाहरपुर व शालू मेहता को महामंत्री नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार केशव नसीब रादौर, कानूनी सलाहकार एडवोकेट नरेश खुराना खेडीलक्खा¨सह, मीडिया प्रभारी सतविन्द्र ¨सह ¨रकू व ¨प्रस खेडी लक्खा ¨सह, सचिव मंगतराम बठला, सहसचिव मास्टर अर्जुन ¨सह, कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण चोपड़ा व जगदीश सचदेवा राझेडी, नगरपार्षद भगवतदयाल कटारिया, महिन्द्रपाल टीना, विजय आढ़ती, सुशील सेतिया संधाला व सुशील बतरा को मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता सुमित पुरुथी रादौर, अशोक चोपड़ा भोगपुर को ग्रामीण मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रबंधक मोंटू दुआ को नियुक्त किया गया।