सीएम के आने से तेजी से भरे हाइवे के गड्ढे, जाते ही रूका काम
चीका से सीवन तक स्टेट हाइवे खस्ताहाल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक अप्रैल को सीवन में रैली के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही विभाग ने सड़कों के गड्ढों को भरने के कार्य तेजी से शुरू कर दिया था।
संवाद सहयोगी, सीवन : चीका से सीवन तक स्टेट हाइवे खस्ताहाल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक अप्रैल को सीवन में रैली के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही विभाग ने सड़कों के गड्ढों को भरने के कार्य तेजी से शुरू कर दिया था। एक दो दिन में चीका से हिम्मतपुरा रोड तक सड़क को बना दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही सड़क बनाने का कार्य भी रूक गया।
सड़क में इतने गड्ढें हैं कि वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। रोजाना सड़क से हजारों की संख्या में वाहन पंजाब की ओर जाते हैं और पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करते हैं। चीका से कैथल के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। गांव हिम्मतपुरा, पोलड़, माण्डी सदरां, रसूलपुर, कांगथली, ककहेड़ी जैसे गांवों के लिए यह सड़क लाइफलाइन की तरह है और सड़क के खस्ताहाल होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। वाहन टूटने के साथ लोग हादसों का शिकार भी हो रही हैं। लोगों की मांग है हाइवे के रुके कार्य को तुरंत प्रभाव से दोबारा शुरू किया जाए, ताकि वाहन चालकों की परेशानी दूर हो जाए।