एक साल का पीएफ जमा नहीं होने पर 140 नप सफाई कर्मियों में रोष
??? ????? ??? ???? ?? ??? 140 ???? ??????????? ?? ????? ?? ??? ?? ???? ???? ???? ??? ?? ??????????? नगर परिषद में ठेके पर लगे 140 सफाई कर्मचारियों को पिछले एक साल का पीएफ नहीं मिला है। इन कर्मचारियों की करीब पांच लाख रुपये की राशि ठेकेदार के पास है जो नहीं दी जा रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद में ठेके पर लगे 140 सफाई कर्मचारियों को पिछले एक साल का पीएफ नहीं मिला है। इन कर्मचारियों की करीब पांच लाख रुपये की राशि ठेकेदार के पास है जो नहीं दी जा रही है। इसके लिए सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। कल्याण ने कहा कि कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका पीएफ जारी किया जाए।
इसके अलावा, कर्मचारियों ने मांग की है कि जो अब 15-15 दिन के ठेके पर कर्मचारी भर्ती किए गए हैं उनका वेतन भी जल्द दिया जाए। जो कर्मचारी पहले थे उन्हें ही वेतन मिलना चाहिए क्योंकि जो 140 कर्मचारी हटाए गए थे उन्हें ही दोबारा भर्ती करना था। इस मौके पर जरनैल सिंह, जसबीर सिंह मौजूद थे।
बॉक्स
मुख्य सफाई निरीक्षक पर लगाया समझौता न करने का आरोप
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मारपीट के मामले में मुख्य सफाई निरीक्षक पर समझौता न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने बताया कि 25 फरवरी को सीएसआइ के साथ कर्मचारियों की कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी के कहने पर उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन सफाई निरीक्षक ने शिकायत वापस नहीं ली है। जल्द से जल्द शिकायत वापस ली जाए।