अध्यापक राशिमा का अंग्रेजी विषय में वीडियो पाठ्यक्रम का चयन
आरोही मॉडल स्कूल की अंग्रेजी प्राध्यापिका डा. रशिमा ग्रोवर का आठवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में वीडियो पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए चयन हुआ है।
जागरण संवाददाता, कैथल : आरोही मॉडल स्कूल की अंग्रेजी प्राध्यापिका डा. रशिमा ग्रोवर का आठवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में वीडियो पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए चयन हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार मंगला ने बताया कि डा. राशिमा द्वारा तैयार पाठ 28 जुलाई को कक्षा आठवीं की अंग्रेजी की पुस्तक हनीडयू से पाठ 2: द टसुनामी नाम के पाठ का प्रसारण दोपहर 3:15 से 3:53 तक किया जाएगा जो कि मध्य रात्रि को लगभग 11:30 बजे पुन: प्रसारित होगा। यही पाठ 31 जुलाई को फिर से दोपहर 2:42 से 3:19 तक प्रसारित किया जाएगा। राशिमा की इस उपलब्धि पर प्राधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें अग्रिम बधाई दी। डा. राशिमा ने बताया कि पूरे विश्व को कोरोना महामारी ने घेर रखा है। जीवन मानो रुक सा गया है। अनलॉक होने के बाद भी स्कूलों को खोलने के आसार ना के बराबर हैं। ऐसे समय सभी छात्र घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इसी बारे में हरियाणा देश के उन राज्यों में से है जो बच्चों की शिक्षा को लेकर अत्यंत जागरूक एवं सक्रिय है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने एजुसेट के माध्यम से दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की संपूर्ण शिक्षा प्रतिदिन अलग अलग चैनलों पर प्रसारित की जा रही है, जिसे छात्र जियो टीवी मोबाइल ऐप तथा यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। ये वीडियो पाठ्यक्रम सरकारी शिक्षकों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।