विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिलेभर के स्कूलों में जारी किया वार्षिक परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

By JagranEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2022 01:14 AM (IST)

जिलेभर के स्कूलों में वीरवार को स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम

जिलेभर के स्कूलों में जारी किया वार्षिक परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना
जिलेभर के स्कूलों में जारी किया वार्षिक परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर के स्कूलों में वीरवार को स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस मौके स्कूलों में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जैसे ही विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इसी कड़ी में ड्योढ़खेड़ी रोड स्थित एमडीएन ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा-परिणाम जारी करने के उपलक्ष्य में भव्य-समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डा. विनोद कुमार व निधि कंसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के मैनेजर गौरव गर्ग व प्रधानाचार्य डा. संत कौशिक ने सामूहिक रूप से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सभी अभिभावक अपने बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर काफी उत्सुक थे। सरस्वती वंदना के साथ उत्कृष्टता 2022 कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्टता 2022 के रूप में घोषित किया। निदेशक व प्रधानाचार्य ने अव्वल विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र व सत्र 2022 -23 की किताबें देकर सम्मानित किया । इसके साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डा. संत कौशिक ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर स्थापित सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ऐसा संस्थान है। -------------------

विद्यार्थियों को किया सम्मानित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा में कक्षा पहली से आठवीं तक के परीक्षा परिणाम घोषित किया। कक्षा पहली से आठवीं तक में प्रत्येक कक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को को सहकार भारती के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार आत्रेय ने सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ें। इस मौके पर अध्यापक कृष्ण कुमार, सुरेंद्र, धर्मबीर सिंह, कविता रानी, मनोज कुमार, ईशम सिंह, दलबीर सिंह, प्रवीण कुमार, रजनेश, गुरमेल सिंह, गुमान सिंह मौजूद थे।

नियर विग का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया कैथल : न्यूटन पब्लिक स्कूल में जूनियर विग का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। स्कूल के प्रबंधक प्रवीण प्रजापति ने अव्वल रहने वाले छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्या रेखा ने कहा कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा और छात्रों को अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। आठवीं कक्षा में पलक, सातवीं कक्षा में हार्दिक, छठी कक्षा में अनुराग,पांचवीं कक्षा में सूर्या, प्रथम रहा।

जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक का परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाचार्या सुदेश ढुल ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फूल मालाएं डालकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को जीवन में अनुशासित रहने व कठिन परिश्रम करने की भी प्रेरणा दी। कक्षा नर्सरी में ललित, यूकेजी में नव्या धारीवाल प्रथम रही। पहली कक्षा में अलीशा, दूसरी में केशव, तीसरी में शगुन, कक्षा चौथी में रितिक, पांचवी में लक्ष्मी, कक्षा छठी में अनीश, सातवीं में सेजल, कक्षा आठवीं में वंशिका प्रथम रही। जाट संस्था के प्रशासक मांगे राम ढुल ने भी उत्तीर्ण छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में वीरवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कक्षा छठी से आठवी तक का वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव उसकी प्रगति का एक प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन पीटीआइ कोमल कौशिक ने किया। इस मौके पर मेहर सिंह, देवेंद्र शर्मा, अमरजीत कौर, गायत्री, सुरेश कुमार, रामदास, संगीता, गुरबीर सिंह, बृजपाल, बलकार मौजूद थे।