अंकुश किठानिया जेसीआइ कैथल के बने प्रधान
जागरण संवाददाता, कैथल: जेसीआइ कैथल सेंट्रल की बैठक स्थानीय होटल में प्रधान पंकज गुप्ता की अ
जागरण संवाददाता, कैथल: जेसीआइ कैथल सेंट्रल की बैठक स्थानीय होटल में प्रधान पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जेसीआइ कैथल सेंट्रल के चुनाव के बारे में चर्चा की गई। सबसे पहले प्रधान पंकज गुप्ता ने वर्ष 2017 के कार्यों का लेखा-जोखा व्यक्त किया।
गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2017 में जेसीआइ कैथल सेंट्रल ने समाजसेवा के कार्यो में अग्रणी योगदान देते हुए कई कार्यों का आयोजन किया। संस्था ने जेसरिट ¨वग चेयरपर्सन मीनू मंगला के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद संस्था के चुनाव को लेकर चर्चा आरंभ की गई।
बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व प्रधान सचिन मित्तल मौजूद रहे। वर्ष 2018 के प्रधान पद के लिए गिरीश गर्ग ने अंकुश किठानिया के नाम का अनुमोदन किया। रोहित सरदाना व सुषम कपूर ने भी अंकुश किठानिया के नाम का अनुमोदन किया। गिरीश गर्ग एवं रोहित सरदाना ने कहा कि अंकुश किठानिया को प्रधान पद की बागडोर सौंपने से संस्था को भी मजबूती मिलेगी। वहीं लगातार कई वर्षों से संस्था की विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रूप से भाग लेते रहे हैं।
अंकुश किठानिया का नाम आने पर जेसीआइ कैथल सेंट्रल के सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। अंकुश किठानिया को सबकी सहमति मिलने पर निर्वाचन अधिकारी सचिन मित्तल ने उन्हें प्रधान पद के लिए वर्ष 2018 के लिए घोषणा की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लब के माध्यम से वह जल बचाओ, वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान सहित कई अन्य सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन करेंगे। जिससे समाज को भी बल मिले।
इस अवसर पर पंकज गुप्ता, विशू मंगला, सचिन मित्तल, भारत कंसल, अमित गर्ग, गौरव मित्तल, दीपक बंसल, दीपक जैन, दीपक मित्तल, धीरज गुप्ता, गिरीश गर्ग, सुषम कपूर, मनीष गोयल, पंकज बंसल, पंकज गुप्ता, सुमित गुप्ता, योगेश भंडूला व सुरेश कत्याल मौजूद थे।