वैदिक मंत्रोचारण कर 12 वीं के छात्रों को दी विदाई
डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के भव्य यज्ञशाला में बुधवार को स्वामी दयानंद सरस्वती के 196 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचार्या साधना बख्शी के दिशा निर्देशन में स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित ग्रंथ (संस्कार विधि) के 16 संस्कारों में समावर्तन संस्कार आचार्य रवींद्र कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोचारण कर 12वीं के छात्रों को महायज्ञ कर विदाई दी गई।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी के भव्य यज्ञशाला में बुधवार को स्वामी दयानंद सरस्वती के 196 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचार्या साधना बख्शी के दिशा निर्देशन में स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित ग्रंथ (संस्कार विधि) के 16 संस्कारों में समावर्तन संस्कार आचार्य रवींद्र कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोचारण कर 12वीं के छात्रों को महायज्ञ कर विदाई दी गई।
महायज्ञ के यजमान प्राचार्या साधना बख्शी ने यज्ञ में आहुति देकर संपन्न करवाया। इस शुभ अवसर पर 12वीं के सभी निकायों (स्ट्रीम) के छात्रों तथा उनके सभी अध्यापक उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति अर्पित किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य रवींद्र शास्त्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन तथा यज्ञ के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात 12वीं के छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में प्रचार्या साधना ने सभी छात्रों व अध्यापकों को आशीर्वाद देकर अपने विचार व्यक्त करते हुए 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की हार्दिक शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर प्रध्यापिका माधुरी बख्शी, आशा खुराना, नीलम कौशिक, सीमा मैहला, रीपल टाया, नीलम वालिया, राजकुमार, शमशेर सिंह, विकास जैन, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में शांतिपाठ व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। -----------