शिविर में 147 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
अग्रवाल सेवा समिति की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें करीब 147 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और आयुष्मान योजना के तहत 75 परिवारों के कार्ड बनाए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 08:32 AM (IST)
संस, कलायत : अग्रवाल सेवा समिति की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें करीब 147 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और आयुष्मान योजना के तहत 75 परिवारों के कार्ड बनाए गए। सिग्नस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम डॉ. विशाल पंवार, सुमन नर्स, सुरेश कालड़ा और दीपक कांबोज ने मरीजों के आंखों, जोंडों के दर्द, शुगर, स्कीन व दांतों की निशुल्क जांच की। समिति प्रधान संजय सिगला, उपप्रधान कैलाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, मदन कांसल, विपुल सिगला, प्रमोद कांसल व रामनिवास गर्ग ने कहा कि समिति की ओर से इस प्रकार के आयोजन आगे भी करवाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें