Move to Jagran APP

पराली अवशेष प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले कृषि अधिकारियों को किया सम्मानित

पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन दैनिक जागरण की ओर से किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डीसी सुजान सिंह ने शिरकत की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 06:57 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 06:57 AM (IST)
पराली अवशेष प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने  वाले कृषि अधिकारियों को किया सम्मानित
पराली अवशेष प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले कृषि अधिकारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कैथल: पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन दैनिक जागरण की ओर से किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डीसी सुजान सिंह ने शिरकत की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के उपनिदेशक कर्मचंद ने की। मंच का संचालन एडीओ सज्जन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने दैनिक जागरण के साथ जुड़कर अच्छा कार्य किया है। फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। ये सभी कर्मचारियों का सराहनीय कार्य है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सहयोग से ही इस बार पहले से कम फसल अवशेष जलाएं गए है। दिन रात अधिकारियों ने खेतों में जाकर किसानों को कैंपों में जागरूक किया है। किसानों ने कैंपों के माध्यम से जानकारी हासिल की कि फसलों को जलाने से खेत में मित्र कीट नष्ट होता है और फसलों का पैदावर भी कम होता है। सरकार फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। किसानों को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। फसल अवशेष खेत में जलाने से जमीन की उर्वरता शक्ति कमजोर होती है। पानी जमीन ज्यादा लेती है। फसल अवशेष का प्रबंधन करेंगे, तो पर्यावरण प्रदूषित भी नहीं होगा। जमीन के अंदर पोषक तत्व ज्यादा रहेंगे।

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित-

पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे अभियान के तहत कृषि उपनिदेशक कर्मचंद, एसडीओ सतीश नारा, सहायक कृषि अभियंता पुरुषोत्तम लाल, गुहला बीएओ जगबीर लांबा, कैथल बीएओ सुशील कुमार, एडीओ नरेंद्र कुमार व अनिल गिरधर को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.