Move to Jagran APP

सर्वसम्मति से रणजीत कौर बनी चीका नपा उपाध्यक्ष

दो साल से खाली पड़ी नगर पालिका चीका उपाध्यक्ष के पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। 17 में से 16 पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड 14 की पार्षद रणजीत कौर को चुना। रणजीत कौर विधायक खेमे की पार्षद है। जिला प्रशासन की ओर से उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां की गई थी। सवा 11 बजे सभी पार्षद नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गए। विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौके पर मौजूद थे। पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद के लिए रणजीत कौर का नाम रखा तो 17 में से 16 पार्षदों ने अपनी सहमति जताई। वार्ड एक के पार्षद राजेश ने इस फैसले का विरोध किया और बीच में ही कार्यालय से बाहर चला गया। पार्षद ने विधायक पर भेदभाव के आरोप लगाए। नपा अध्यक्ष चुनाव के समय से ही विधायक कुलवंत बाजीगर व अध्यक्ष बनी अमनदीप शर्मा के बीच खींचतान चल रही थी। हालांकि उपाध्यक्ष के लिए दोनों गुटों ने अपनी सहमति जताई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 11:13 PM (IST)
सर्वसम्मति से रणजीत कौर बनी चीका नपा उपाध्यक्ष
सर्वसम्मति से रणजीत कौर बनी चीका नपा उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कैथल : दो साल से खाली पड़ी नगर पालिका चीका उपाध्यक्ष के पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। 17 में से 16 पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड 14 की पार्षद रणजीत कौर को चुना। रणजीत कौर विधायक खेमे की पार्षद है। जिला प्रशासन की ओर से उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां की गई थी। सवा 11 बजे सभी पार्षद नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गए। विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौके पर मौजूद थे।

loksabha election banner

पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद के लिए रणजीत कौर का नाम रखा तो 17 में से 16 पार्षदों ने अपनी सहमति जताई। वार्ड एक के पार्षद राजेश ने इस फैसले का विरोध किया और बीच में ही कार्यालय से बाहर चला गया। पार्षद ने विधायक पर भेदभाव के आरोप लगाए।

नपा अध्यक्ष चुनाव के समय से ही विधायक कुलवंत बाजीगर व अध्यक्ष बनी अमनदीप शर्मा के बीच खींचतान चल रही थी। हालांकि उपाध्यक्ष के लिए दोनों गुटों ने अपनी सहमति जताई। ढाई साल से राजनीतिक कारणों के कारण उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पा रहा था।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा के खिलाफ कुछ दिन पहले ही अविश्वास प्रस्ताव लाया था। यह प्रस्ताव फेल हो गया और भाजपा नेताओं की जमकर किरकिरी हुई। अब भाजपा खेमे से ही उपाध्यक्ष चुनी गई है।

बॉक्स

उपाध्यक्ष बनने को विधायक गुट में हुए थे शामिल पार्षद राजेश

उपाध्यक्ष ना बनाए जाने से नाराज पार्षद राजेश कुछ दिन पहले ही विधायक गुट में शामिल हुए थे। उपाध्यक्ष के लिए उनका नाम आने की चर्चा भी चल रही थी। चुनाव के समय विधायक गुट से शीशपाल ने रणजीत कौर का नाम रखा। नाम आते ही राजेश ने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया। पार्षद ने विधायक पर भेदभाव के आरोप लगाए। वहीं अब महिलाओं के हाथ में नपा चीका की कमान आ गई है।

बॉक्स

राजनीति के कारण विकास

में आ रही थी परेशानी

विधायक गुट से चेयरपर्सन न बनने के कारण शुरू से ही विकास कार्यों में परेशानी आ रही थी। चेयरपर्सन व विधायक खुलकर एक दूसरे के विरोधी थे। दोनों ही एक दूसरे के कामों में टांग अड़ा देते थे, जिस कारण ठीक से हलके का विकास भी नहीं हो पा रहा था। अब एक गुट से अध्यक्ष व दूसरे गुट से उपाध्यक्ष बन गए हैं। इससे अब विकास की राह खुल गई है।

बॉक्स

नपा चीका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने कहा कि सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष का चुनाव होना अच्छी बात है। अब मिलकर काम करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य हलके का विकास करना है।

बॉक्स:

चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैयारी की हुई थी। पार्षदों ने सर्वसम्मति से वार्ड 14 की पार्षद रणजीत कौर को चुना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.