छह दिन बाद डं¨पग प्लांट में डाला गया शहर का कचरा
खुराना रोड स्थित कचरा डं¨पग खुराना रोड स्थित कचरा डं¨पग प्लांट में छह दिन बाद शहर का कचरा डाला जाना शुरू हुआ। छह दिन से शहर में कचरे का उठान पूरी तरह से बंद था। ठेकेदार के कर्मचारी भी कचरा नहीं उठा रहे थे। सोमवार को नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी विक्रम ¨सह शहर के कुछ पार्षदों के साथ प्लांट पहुंचे। सिटी थाना पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया। हालांकि प्लांट पर एक भी किसान नहीं मिला। प्लांट में कचरे से भरे वाहनों को खाली करना शुरू कर दिया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : खुराना रोड स्थित कचरा डं¨पग प्लांट में छह दिन बाद शहर का कचरा डाला जाना शुरू हुआ। छह दिन से शहर में कचरे का उठान पूरी तरह से बंद था। ठेकेदार के कर्मचारी भी कचरा नहीं उठा रहे थे। सोमवार को नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी विक्रम ¨सह शहर के कुछ पार्षदों के साथ प्लांट पहुंचे। सिटी थाना पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया। हालांकि प्लांट पर एक भी किसान नहीं मिला। प्लांट में कचरे से भरे वाहनों को खाली करना शुरू कर दिया गया।
करीब एक महीने से किसान प्लांट में कचरा नहीं डालने दे रहे थे। ऐसे में शहर से बाहर खाली जगहों पर ही कचरा डाला जा रहा था, वह भी छह दिन से बंद हो गया था। जगह-जगह कचरा डालने का विरोध हो गया था, जिस कारण नगर परिषद अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान थे। लोग भी गंदगी के ढेरों से परेशान हो चुके थे। डोर टू डोर कचरे का उठान भी बंद हो गया था जो कि सोमवार को दोबारा शुरू हो गया।
इस मौके पर चेयरपर्सन के पिता सुरेश कश्यप, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज, पार्षद संजय भौरिया, पार्षद मोहन लाल, पार्षद प्रतिनिधि बलजीत रंगा, हरीष सचदेवा मौजूद थे।
बॉक्स
डीसी ने दिए हैं शहर से
कचरा उठवाने के आदेश
करीब एक महीने से शहर में कचरे को लेकर समस्या चल रही है। डीसी धर्मवीर ¨सह ने नगर परिषद अधिकारियों को हर हाल में कचरा उठाने के आदेश दिए हैं। यहां तक कि अगर कोई किसान काम में बाधा डाले तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश डीसी ने दिए हैं। आदेशों के बाद ही नप अधिकारियों ने शहर का कचरा उठाना शुरू किया। रोजाना करीब 60 टन कचरा शहर से उठाया जाता है। छह दिन में करीब 350 टन कचरा शहर में जमा हो गया है। इतने कचरे को एक दिन में उठा पाना भी संभव नहीं है।
बॉक्स फल्गु मेले में गए थे किसान
किसान नेता सुखपाल ने बताया कि धरने पर बैठने वाले किसान फल्गु मेले में गए हुए थे। इस दौरान ही प्लांट में कचरा डाला गया है। नप अधिकारियों ने डीसी से बातचीत के लिए बुधवार का समय रखा हुआ था। अब कचरे भी डालना शुरू कर दिया जो कि गलत है। आज गांव के किसानों को एकत्रित किया जाएगा।
बॉक्स :प्लांट शिफ्ट करने का एजेंडा शामिल करने का करेंगे प्रयास
नप कार्यकारी अधिकारी विक्रम ¨सह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों पर प्लांट में कचरा डालना शुरू किया गया है। छह दिन से कचरे का उठान न होने से शहर के हालात खराब हो रहे थे। अब प्लांट में ही शहर का कचरा डाला जाएगा। कचरा प्लांट दूसरी जगह शिफ्ट करने का एजेंडा भी हाउस की मी¨टग में रखने का प्रयास करेंगे।