Move to Jagran APP

बरसात के बाद लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

रविवार दोपहर को जिले में कई स्थानों में बरसात होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं धान की फसल को फायदा हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 09:06 AM (IST)
बरसात के बाद लोगों को गर्मी  और उमस से मिली राहत
बरसात के बाद लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

रविवार दोपहर को जिले में कई स्थानों में बरसात होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की फसल को फायदा हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि बरसात के बाद धान की फसल को लाभ पहुंचेगा। बता दें कि रविवार सुबह ही आसमान में बादल छा गए थे। दोपहर को एक बजे के करीब कई जगहों पर बरसात शुरू हो गई।

मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन अगस्त को भी बरसात होने की संभावना है। जबकि तीन अगस्त के बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं दोपहर को बरसात होने के बाद पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। दो एमएम बरसात दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दो दिन की बरसात के बाद अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।

वर्जन- धान की फसल को लाभ मिलेगा

कृषि विज्ञानी डा. रमेश चंद वर्मा ने बताया कि बरसात से धान की फसल को लाभ मिलेगा। धान की फसल अच्छा फुटाव करेगी। सोमवार को बरसात होने की संभावना है। तीन के बाद मौसम साफ रहेगा। जबकि बीच के दिनों में तापमान सामान्य रहेगा। किसान तीन अगस्त के बाद बाजरा की बिजाई कर सकते है। अब ज्यादा बरसात होने पर कपास की फसल खराब हो सकती है।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.