Move to Jagran APP

रात 12 बजे प्रशासन का सफाई अभियान, कर्मियों ने डाला अड़ंगा

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर में लगातार बिगड़ रही कचशहर में लगातार बिगड़ रही कचरे की समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे करनाल रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक सफाई अभियान चलाया। प्रशासन का दावा है कि उन्होंने सुचारू रूप से जिला कोर्ट के पास व करनाल रोड पर सफाई करवाई। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनके विरोध के बाद जिला प्रशासन सफाई बीच में छोड़ कर चला गया। डीसी ने इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए तहसीलदार रविंद्र मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मौके पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीएसपी सतीश गौतम, डीएसपी रामकुमार व भारी पुलिस बल तैनात रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 09:13 AM (IST)
रात 12 बजे प्रशासन का सफाई
अभियान, कर्मियों ने डाला अड़ंगा
रात 12 बजे प्रशासन का सफाई अभियान, कर्मियों ने डाला अड़ंगा

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर में लगातार बिगड़ रही कचरे की समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे करनाल रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक सफाई अभियान चलाया। प्रशासन का दावा है कि उन्होंने सुचारू रूप से जिला कोर्ट के पास व करनाल रोड पर सफाई करवाई। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनके विरोध के बाद जिला प्रशासन सफाई बीच में छोड़ कर चला गया। डीसी ने इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए तहसीलदार रविंद्र मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मौके पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीएसपी सतीश गौतम, डीएसपी रामकुमार व भारी पुलिस बल तैनात रहा।

prime article banner

रात करीब 12 बजे प्रशासन ने ढांड रोड से अभियान की शुरूआत की। ढांड रोड पर दो प्वाइंट साफ करने के बाद प्रशासन करनाल रोड पर पहुंचा। वहां प्रशासन ने तीन प्वाइंट पर सफाई की। वहीं, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को सफाई के बारे में पता चला। कर्मचारी करीब एक बजे नगर परिषद कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए करनाल रोड की ओर आए। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पिहोवा चौक पर रोकना चाहा, लेकिन कर्मचारी नहीं रुके। जब तक कर्मचारी करनाल रोड पर सफाई करने वाले प्वाइंट पर पहुंचे तो प्रशासन भी वापस लौट गया।

डीसी निवास पर पहुंचे सफाई कर्मचारी : रोष व्यक्त करने के लिए कर्मचारी करीब डेढ़ बजे डीसी निवास पर पहुंचे। डीसी निवास पर एक घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। सफाई कर्मचारी डीसी से मिलने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन प्रशासन ने डीसी से नहीं मिलने दिया। बाद में कर्मचारी वापस लौट गए। ब्लाक प्रधान रामशरण ने बताया कि प्रशासन उनके धरने को कमजोर करना चाहता है, जो वे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।

दसवें दिन जारी रहा धरना : नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। रामशरण ने कहा कि प्रशासन रात को सफाई करवा रहा है, जिसे कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। मांगों को लेकर वे दस दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन समस्या का हल निकालने की बजाय कर्मचारियों का शोषण कर रही है। मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारियों का धरना तेज होता रहेगा।

वहीं धरना जारी होने के कारण नगर परिषद कार्यालय भी बंद रहा। कार्यालय बंद होने के कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर जसवीर ¨सह, जरनैल ¨सह, शिवदत्त शर्मा, राजेंद्र ¨सह, राकेश, विक्की टांक, शमशेर ¨सह, चाहत मौजूद थे। वर्जन

शहर में सफाई अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। शहर में करीब छह प्वाइंट पर पड़ा कचरा साफ किया गया। सफाई कर्मचारियों के आने से पहले ही प्रशासन सफाई करके लौट गया था। आगे भी इसी प्रकार शहर में सफाई अभियान जारी रहेगा।

- र¨वद्र मलिक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.