पटरी पर लौटी तहसील में रजिस्ट्री की गाड़ी
- तहसील में रोजाना होने लगी हैं 70 से 80 रजिस्ट्रियां - नए साफ्टवेयर की समस्याएं हो चुकी है ठीक
- तहसील में रोजाना होने लगी हैं 70 से 80 रजिस्ट्रियां
- नए साफ्टवेयर की समस्याएं हो चुकी हैं दूर
जागरण संवाददाता, कैथल : तहसील कार्यालय में अब रजिस्ट्रियां होने का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो चुका है। नया साफ्टवेयर आने के बाद जहां 30 से 40 रजिस्ट्रियां होती थी वहीं अब रोजाना 70 से 80 रजिस्ट्रियां हो रही हैं। साफ्टवेयर की समस्याएं अब दूर हो चुकी हैं। फिलहाल नगर परिषद के एरिया से बाहर आने वाली कालोनियों की रजिस्ट्रियां नहीं हो रही हैं। अगर इस एरिया में कोई कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाना चाहता है तो उसके लिए डीटीपी विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य है। साफ्टवेयर में रजिस्ट्री से संबंधित विभिन्न विभागों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। इससे नगर परिषद की आमदनी भी बढ़ी है। साफ्टवेयर से पहले रोजाना 100 के करीब रजिस्ट्रियां होती थी। अब धीरे-धीरे रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। रिलीज डीड की रजिस्ट्रियों को लेकर भी टोकन नहीं लग पा रहे हैं। रजिस्ट्रियां बढ़ने से राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। काम नियमित शुरू होने से लोगों की परेशानी भी दूर हो गई है। सरकार की ओर से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नया साफ्टवेयर बनाया गया था। वर्जन
नया साफ्टवेयर अब ठीक काम कर रहा है। रजिस्ट्रियों का कार्य भी सुचारू रूप से शुरू हो चुका है। रोजाना 70 से 80 रजिस्ट्रियां तहसील कार्यालय में हो रही हैं।
- ईश्वर सिंह, नायब तहसीलदार कैथल।