Move to Jagran APP

जेल भरो आंदोलन के तहत 574 कर्मियों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए गिरफ्तारी दी। सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस ने 574 कर्मचारियों को गिरफ्तार करते हुए नई पुलिस लाइन में बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाया गया जहां से कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व सभी विभागों के कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्रित हुए जहां से रोष प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण चौक पर जाम लग गया। इस कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान एवं रोडवेज राज्य कमेटी के उपप्रधान जसबीर ¨सह ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड भी प्रशासन के काफिले में मौजूद रही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:18 PM (IST)
जेल भरो आंदोलन के तहत 574  कर्मियों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी
जेल भरो आंदोलन के तहत 574 कर्मियों ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, कैथल : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए गिरफ्तारी दी। सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस ने 574 कर्मचारियों को गिरफ्तार करते हुए नई पुलिस लाइन में बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाया गया जहां से कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व सभी विभागों के कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्रित हुए जहां से रोष प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण चौक पर जाम लग गया। इस कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

कर्मचारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान एवं रोडवेज राज्य कमेटी के उपप्रधान जसबीर ¨सह ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड भी प्रशासन के काफिले में मौजूद रही।

बाक्स-

पिछले 23 दिनों से हड़ताल

पर बैठे बहुउद्देशीय कर्मचारी

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारी पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। गर्भवती महिलाओं की जांच, टीका करण व टीबी मरीजों की जांच का कार्य प्रभावित हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन के जिला प्रधान जो¨गद्र ¨सह व राज्य कमेटी के उपमहासचिव सुरेश उचाना ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मांगों को लेकर झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं।

प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में 280 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी।

बाक्स-

इन विभागों के कर्मचारियों

ने दी गिरफ्तारी

जेल भरो आंदोलन के तहत बहु उद्देशीय कर्मचारियों के साथ बिजली निगम, रोडवेज, वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ विभाग, नगर परिषद, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। जवाहर पार्क में कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था उसे पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग दुखी है। कर्मचारी अपने हकों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं।

बाक्स-

103 महिला कर्मचारियों को हटाया

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत लगी 136 महिला कर्मचारियों में से 103 कर्मचारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। अन्य महिला कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल न होते हुए ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब तक 14 कर्मचारियों पर केस दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार किया है हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

वर्जन

सिविल लाइन थाना प्रभारी धर्मपाल ¨सह ने बताया कि जेल भरो आंदोलन के तहत 574 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाइन में अस्थाई जेल बनाई गई थी। कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.