नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला...
गुरु तेग बहादुर सेवा दल की ओर से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल :
गुरु तेग बहादुर सेवा दल की ओर से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सेक्टर-20 में हुए समागम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका और गुरुबाणी का आनंद लिया। हरियाणा, पंजाब और दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागियों और कथावाचक ने खालसा पंथ के इतिहास और गुरुओं की कुर्बानियों का इतिहास सुना संगत को निहाल किया। सुबह गुरुद्वारा नीम साहिब के हेड ग्रंथी साहब सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ व अरदास कर कीर्तन की शुरूआत की। रागी बलदेव सिंह वडाला ने एह मन सुंदर आपना हर नाम मजिठा रंगली शबद पेश किया। अमनदीप सिंह ने कहा कि बाबा नानक का सिमरण करो, तेरा नाम बनेगा, सच्चाई ये है कि इस लोक में ही नहीं परलोक में भी तेरा नाम बनेगा। जो बाबा नानक का सिमरण करेगा उसका जीवन सफल होगा। बलविद्र सिंह पिहोवा वाले जत्था ने भी कर कृपा कृपा आपे बख्श लै, सदा-सदा जप तेरा नाम शबद पेश किया। ज्ञानी जरनैल सिंह जत्था ने कलतारण गुरु नानक आया। कलयुग दाते तारिया शबद सुना संगत को निहाल किया। इस मौके पर प्रधान शीशन सिंह शाह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह मेंहदीरत्ता, एचएसजीपीसी मैंबर अवतार सिंह चक्कू डायरेक्टर मनिद्र सिंह एडवोकेट, सतिद्र भाटिया, डॉ. महेंद्र सिंह शाह, सरजीत सिंह एडवोकेट व एचएसजीपीसी मेंबर अवतार सिंह चक्कू मौजूद थे।
बॉक्स
मरीजों की जांच कर बांटी दवाइयां :
कीर्तन दरबार में डॉ. विजय आर्य की ओर से मेडिकल जांच कैंप लगाया गया। कैंप में मरीजों को निशुल्क चैकअप कर दवाइयां दी गई। सुबह से ही जांच कराने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बर्फानी सेवा मंडल व समाजसेवियों ने भी लंगर व जोड़ों की सेवा की।