छत से गिरने पर 22 वर्षीय युवक की मौत
जागरण संवाददाता, कैथल : दो दिन पहले घर की छत से गिरने पर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गइ
जागरण संवाददाता, कैथल : दो दिन पहले घर की छत से गिरने पर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सोहन आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जो हाल में ढांड रह रहा था। 21 दिसंबर को रात के समय वह घर की छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ढांड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक युवक मकानों में पीओपी का काम करता था। पिछले कई सालों से वह परिवार के साथ ढांड में ही काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में था।
मृतक के चाचा क्रांति का आरोप है कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत से धक्का दिया है। हादसे के बाद युवक के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया था। रविवार को युवक के परिजन यूपी से आए तो आगामी कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी एएसआइ कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।