Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: वार्षिक परीक्षा के कारण 1000 खेल नर्सरी बंद, इन मापदंडों के आधार पर अब दोबारा होंगी शुरू

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    Kaithal News खेल मुख्यालय के आदेशानुसार वार्षिक परीक्षाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में चल रही नर्सरी बंद कर दी गई हैं परंतु अप्रैल में इन्हें दोबारा से शुरू किया जाएगा लेकिन वही नर्सरियों दोबारा खुल सकेंगी जो ए बी या सी ग्रेड हासिल करेंगी। बता दें डी ग्रेड वाली नर्सरियां दोबारा नहीं खुलेंगी। प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों में एक हजार खेल नर्सरियां हैं।

    Hero Image
    Haryana News: वार्षिक परीक्षा के कारण 1000 खेल नर्सरी बंद। फाइल फोटो

    सुनील जांगड़ा, कैथल। खेल मुख्यालय के आदेशानुसार वार्षिक परीक्षाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में चल रही नर्सरी बंद कर दी गई हैं। अप्रैल में इन्हें दोबारा से शुरू किया जाएगा, लेकिन वही नर्सरियों दोबारा खुलेंगी जो ए, बी या सी ग्रेड हासिल करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डी ग्रेड वाली नर्सरियां नहीं खुलेंगी नर्सरियां दोबारा

    डी ग्रेड वाली नर्सरियां दोबारा नहीं खुलेंगी। इसके लिए नर्सरी को अच्छे अंक लेकर अच्छा ग्रेड भी हासिल करना होगा। ग्रेड के हिसाब से ही तय होगा कि नर्सरी दोबारा शुरू होगी या बंद की जाएगी। प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों में एक हजार खेल नर्सरियां हैं।

    राजकीय और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में चल रही 34 खेल नर्सरी बंद

    कैथल जिले के राजकीय और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में चल रही 34 खेल नर्सरी बंद की गई हैं। विभाग ने यह विकल्प भी रखा है कि कोई नर्सरी प्रशिक्षक चाहे तो खिलाड़ियों को अभ्यास करा सकता है, लेकिन प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को दो महीने का खुराक भत्ता नहीं मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: 7 फरवरी से शुरू हो रहा Valentine Week, लाल रंग से सजे बाजार; गिफ्ट गैलरी से लेकर ज्वैलरी शोरूम में बढ़ी रौनक

    सरकारी खेल प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 22 नर्सरी के खिलाड़ियों को भी खुराक भत्ता जारी नहीं होगा। जिले में करीब 1400 खिलाड़ियों को खुराक भत्ता की राशि दो महीने के लिए नहीं मिलेगी। खेल विभाग मुख्यालय की तरफ से जिला स्तर पर खेल नर्सरी को ग्रेड निर्धारित कर जानकारी मांगी गई है।

    ग्रेड के लिए ये होगा मापदंड

    अभी अधिकारियों ने नर्सरी प्रशिक्षकों से उनकी उपलब्धियों समेत अन्य जानकारी मांगी हैं। इनके आधार पर नर्सरी को ए, बी, सी और डी ग्रेड दिया जा रहा है। ग्रेड के लिए प्रशिक्षक की हाजिरी और खेल उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा।

    यह है ग्रेडिंग सिस्टम ग्रेडिंग के कुल 32 अंक हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में रखा गया है। संबंधित खेल का सामान और खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर 10 अंक। खिलाड़ियों की हाजिरी के 10 अंक। खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के 12 अंक हैं। 32 में से 29 या इससे ज्यादा अंक लेने पर ए ग्रेड। 25 से 28 अंक लेने पर बी ग्रेड। 17 से 24 अंक लेने पर सी ग्रेड और 16 या इससे कम अंक लेने पर डी ग्रेड मिलेगा।

    जिले भर की सभी खेल नर्सरी 31 जनवरी से बंद कर दी गई हैं। ग्रेड लगाकर नर्सरी की जानकारी मुख्यालय को भेजी जाएगी। ग्रेड के आधार पर ही तय किया जाएगा कि अप्रैल में नर्सरी दोबारा शुरू होगी या नहीं। बिना वेतन और खिलाड़ियों के खुराक भत्ता के नर्सरी चालू रखी जा सकती हैं। सुमन मलिक, जिला खेल अधिकारी।

    यह भी पढ़ें: Panipat News: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी समाप्त, एक हफ्ते से चल रही थी रेड; चार महीने में मुख्यालय भेजा जाएगा रिपोर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner