गुरु द्रोणाचार्य स्कूल गतौली के वार्षिकोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित
गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली में 25वीं वर्षगांठ पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 08:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, जुलाना : गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली में 25वीं वर्षगांठ पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरियाणवी, पंजाबी, हिदी व देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने धूम मचाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण दुग्गल ने की। एमडी राधेश्याम ने मुख्य अतिथि व विरेंद्र ढांडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य कृष्ण दुग्गल ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती वह ऊभर का सामने आती ही है। जो मेहनत करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि समाज में फैली नशा, कन्या भ्रूण हत्या व देहत प्रथा बुराइयों को जड़ से खत्म युवा वर्ग ही कर सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें