रस्साकशी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना परिसर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना परिसर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या प्रोमिला मलिक ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई थी। पांचवीं कक्षा की छात्रा साक्षी उचाना कलां ने रस्सा-कस्सी में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। साक्षी जिला जींद की टीम में शामिल थी। यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को फरीदाबाद में आयोजित हुई। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में विद्यालय के विद्यार्थी निरंतर पदक जीत कर स्कूल, क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें