विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SP उपासना संभालेंगी जींद की कमान, कौन है यह 'दबंग' IPS अधिकारी, जिनकी अनिल विज से बहस की क्लिप हुई थी वायरल?

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:15 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने छह आईपीएस और 28 एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें आईपीएस उपासना यादव को जींद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

जींद की एसपी बनीं उपासना यादव (फाइल फोटो)

जींद की एसपी बनीं उपासना यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. IPS उपासना यादव जींद की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त

  2. कुलदीप सिंह को एसपी सीआईडी मुख्यालय का कार्यभार सौंपा

  3. उपासना यादव 2017 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी

डिजिटल डेस्क, जींद। मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के छह और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 28 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। इस लिस्ट में एसपी उपासना भी शामिल हैं।

गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आइपीएस कुलदीप सिंह को जींद के एसपी पद से हटाकर एसपी सीआइडी (मुख्यालय) के साथ एसपी एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसपी-सीआईडी उपासना को जींद का एसपी नियुक्त किया गया है।

कौन हैं IPS उपासना?

उपासना यादव साल 2017 बैच की आइपीएस अफसर हैं। वह हरियाणा के रेवाड़ी के अंतर्गत गांव नांगल मूंदी की रहने वाली हैं। उन्हें आईपीएस में हरियाणा काडर ही मिला था।

हैदराबाद में सिविल सर्विसेज में चयनित सफल उम्मीदवारों के फाउंडेशन कोर्स पूरा होने के बाद उपासना ने नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें काडर अलॉट किया गया था।

इससे पहले उपासना, कई जिलों में एसपी के पद पर रह चुकी हैं। मौजूदा समय में वह सीआईडी-एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ट्रेनिंग के दौरान कुरुक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी

उपासना यादव ट्रेनिंग पीरियड के समय कुरुक्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर कार्यरत रह चुकी हैं। उपासना हिसार की एएसपी भी रहीं हैं।

उपासना ने यूपीएससी द्वारा जारी परिणामों में अखिल भारतीय स्तर पर 596वां स्थान पाया था जबकि ओबीसी में उन्हें 95वां स्थान मिला था।

IIT में किया टॉप

उपासना यादव ने शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने आईआईटी में भी टॉप किया था। 10वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर रही उपासना ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के ही भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की थी।

अनिल विज से हुई थी बहस

इस साल फरवरी में कुरुक्षेत्र में तैनात एएसआई संदीप पर एक ग्रामीण व्यक्ति ने आरोप लगाए थे कि एएसआई ने जमीन बेचने को लेकर उससे रुपये लिये थे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। जिसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने एसपी उपासना से कहा कि एएसआई को सस्पेंड करो, जवाब में एसपी उपासना ने कहा कि ये मेरे पास पावर नहीं है।

विज बोले- जब मैं कह रहा हूं तो सस्पेंड करो। एसपी ने कहा, वे कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिख देंगी व कार्रवाई डीजीपी की ओर से होनी है। इस बीच दोनों में काफी बहस हुई।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले; चेक करें ट्रांसफर लिस्ट