यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्राफी जीतने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से छोटूराम किसान कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की टीम ने अनेक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से छोटूराम किसान कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की टीम ने अनेक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम में शामिल छात्राओं का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डा. अंजना लोहान, रेखा कोहली, डा. नयनदीप, सलीम हरियाणवी, जसबीर उझाना के नेतृत्व में छात्राओं ने आर्केस्ट्रा, क्लासिकल डांस, कोरियोग्राफी, फोक इन्स्ट्रूमेंटल सोलो, सांग, संस्कृत ड्रामा, वेस्ट्रन ग्रुप सोंग, हरियाणवी ग्रुप सोंग ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सोंग जनरल, सोलो डांस, वेस्ट्रन वोकल सोलो, रिचुअल, हरियाणवीं ग्रुप डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की टीम ने फेस्टिवल में ओवरऑल ट्राफी के साथ-साथ संगीत, डांस, थिएटर में भी ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने कहा कि यदि मन में दृढ़ निश्चय हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। छात्राओं की इस सफलता पर प्रबंधक समिति के सचिव जियालाल गोयल, राजकुमार गोयल, राजेंद्र सिगला, रामेश्वर दास, मोहनप्रकाश ने भाग लेने वाली 70 प्रतिभागियों को 1100-1100 रूपये के नगद पारितोषिक से सम्मानित किया।