मौसम बदला, बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:39 AM (IST)
जासं, जींद : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। दिनभर धूप निकलने के बाद शाम को बादल छा गए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय होने वाली बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। खासकर गेहूं की फसल में किसानों की ¨सचाई का खर्च बचेगा। इससे फसलों का विकास भी अच्छा होगा। बारिश के बाद दोबारा ठंड के साथ कोहरा दस्तक दे सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें