विवेकानंद ने विदेशों में किया धर्म व संस्कृति का प्रचार : शर्मा
जागरण संवाददाता, जींद : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राजक
जागरण संवाददाता, जींद : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जलालपुर खुर्द में सांस्कृतिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने शिरकत की। इसी बीच स्कूली बच्चों द्वारा समूह नृत्य, समूह गान, गीत एकल नृत्य, नाटक व रागनी की प्रस्तुति दी गई। भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी युवाओं के आदर्श रहें है। उन्होंने भारतीय धर्म और संस्कृति का विदेशों में जाकर प्रचार किया। इस मौके पर लेखाकर नर¨सह, सरपंच ज्ञानचंद, अमित यादव, मंदीप बुरा, सुनील जांगड़ा, सुमन शर्मा व प्रियंका मौजूद रहे।