Move to Jagran APP

सभी दुखों को हर लेते हैं विघ्नहर्ता गणपति : संतोषानंद

हुडा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा मनाए जा रहे चौथे गणपति उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर व्यक्ति भगवान गणपति के इस उत्सव में शामिल होकर उनकी अराधना कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:10 AM (IST)
सभी दुखों को हर लेते हैं विघ्नहर्ता गणपति : संतोषानंद
सभी दुखों को हर लेते हैं विघ्नहर्ता गणपति : संतोषानंद

संवाद सूत्र, नरवाना : हुडा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा मनाए जा रहे चौथे गणपति उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर व्यक्ति भगवान गणपति के इस उत्सव में शामिल होकर उनकी अराधना कर रहा है। आयोजक समिति ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ा व भव्य पंडाल लगाया है और पूरे पंडाल को एक मंदिर का रूप दिया है। जहां एक ओर यहां पहुंचने वाले भक्तजन गणपति की अराधना कर रहे हैं वहीं इसी पंडाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को सुनकर आनंद विभोर हो रहे हैं। गणपति उत्सव के तीसरे दिन वीरवार को कार्यक्रम की शुरूआत सुबह गणपति जी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। मुख्य यजमान के रूप में व्यापार मंडल के उप प्रधान जैलीराम धनौरी, सतनारायण बंसल, सोनू जैन व सुरेंद्र बाता ने शिरकत की। संतोषानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य यदि सच्चे मन से भगवान गणपति की अराधना करता है तो विध्नहर्ता गणपति उनके दुखों को हर लेते हैं और मनुष्य का जीवन खुशियों से भर देते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य पाप और पुण्य के रास्ते पर चलने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। यदि मनुष्य पुण्य के रास्ते पर चलता है तो उसे जीवन में सुख ही सुख मिलता है और यदि पाप के रास्ते पर चलेगा तो उसके जीवन में दुख ही दुख मिलेंगे। इस अवसर पर जैलीराम, सतनारायण बंसल, सोनू जैन, सुरेंद्र बाता, रवि मित्तल, रेखा मित्तल, प्रभात मित्तल, रूबन गर्ग, नरेश जैन, राकेश शर्मा, जयपाल बंसल, पवन मित्तल, सतीश बंसल, देवीराम गर्ग, सुभाष सिगला, कैलाश सिगला, विनोद मंगला मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.