डा. विद्यार्थी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य नामित
डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल जींद के प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य नामित किया गया है।
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल जींद के प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य नामित किया गया है। इससे पहले उन्हें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किया गया था। उनकी यह दोनों नियुक्तियां उनकी शिक्षा क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों और अनुभव के आधार पर की गई है। डा. धर्मदेव विद्यार्थी इतिहास विषय में पीएचडी के साथ डीलीट की उपाधि हासिल की है। इसके अतिरिक्त डा. विद्यार्थी को स्कूल से लेकर कॉलेज तक सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाएं चलाने का 40 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने लड़के-लड़कियों के गुरुकुल तथा कॉलेज में भी अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने अनेक डीएवी स्कूलों की स्थापना की है व जींद जिला के नरवाना, सफीदों व जींद डीएवी स्कूलों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें शिक्षा क्षेत्र में अति उत्तम कार्य करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार तथा अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।