विधायक प्रेमलता ने छात्तर में की विकास कार्यों की समीक्षा
संवाद सूत्र, उचाना : विधायक प्रेमलता ने कहा कि छातर गांव को महाग्राम स्कीम में शामिल करवाया
संवाद सूत्र, उचाना : विधायक प्रेमलता ने कहा कि छातर गांव को महाग्राम स्कीम में शामिल करवाया गया है। इस गांव में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाने के लिए दस करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद मात्र अढ़ाई महीने के अंतराल में इस गांव के लिए 4 करोड़ रूपये की राशि के विकास कार्य मंजूर हो गए है। प्रथम चरण में महाग्राम योजना के तहत 29 विकास परियोजनाएं मंजूरी की गई है। गांव के स्कूल में लोगों से रूबरू होते हुए विधायक यह जानकारी दी। विधायक प्रेमलता ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा उचाना में तीन साल में इतने विकास कार्य हुए है, इतने विकास कार्य पिछली सरकारों के 30 साल के कार्यकाल में भी नहीं हुए। उन्होंने दोहराया कि विकास के मामले में उचाना हलका को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मई में छातर गांव का दौरा कर यहां कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की थी। उन्हीं घोषणाओं पर कार्यवाही शुरू हो गई है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि जब भी गांव में विकास कार्य होता है तो उसकी गुणवता पर प्रत्येक व्यक्ति को नजर रखनी चाहिए। गुणवता में कमी नहीं आनी चाहिए। घोषणा के अनुरूप 29 काम मंजूर हो चुके है। पशु अस्पताल में सैड बनाने, पांच जोहड़ों की रिटे¨नग वॉल बनाने जैसे कार्यों के लिए 72 लाख रूपये की राशि प्राप्त हो गई है। इस गांव की 26 गलियों को पक्का करने की मंजूरी मिल चुकी है। गांव में ग्राम सचिवालय बनाने के लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर डीसी अमित खत्री ने कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ ने कहा कि विकास कार्यों के एस्टिमेट तैयार करवाए जा रहे और कई विकास कार्यों के लिए राशि भी उपलब्ध हो गई है।