रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले बृजेंद्र सिंह के केबिनेट में मंत्री बनने की उम्मीद
हिसार से पहली बार भाजपा के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने बीरेंद्र सिंह की तरह केंद्र में बृजेंद्र सिंह को भी मंत्री बनने की उम्मीद है।
संवाद सूत्र, उचाना : हिसार से पहली बार भाजपा के जीतने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने बीरेंद्र सिंह की तरह केंद्र में बृजेंद्र सिंह को भी मंत्री बनने की उम्मीद है। आइएएस की नौकरी छोड़ कर राजनीतिक पारी की शुरुआत धमाकेदार जीत से करने वाल बृजेंद्र सिंह को हलके में लोग वैणी के नाम से ज्यादा जानते हैं।
भाजपा के जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां, बिजेंद्र डूमरखां, अनूप श्योकंद, नसीब दनौदा, जिले सिंह राणा आदि ने कहा कि हिसार लोकसभा से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले बृजेंद्र सिंह को पीएम नरेंद्र मोदी अपनी केबिनेट का हिस्सा बनाएंगे ऐसी उम्मीद लोगों को है। पहली बार हिसार में कम खिलाने का काम बृजेंद्र सिंह ने किया है। वोटिग का 50 प्रतिशत बृजेंद्र सिंह को मिलना साफ है कि मतदाताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीयध्यक्ष अमित शाह की पंसद के उम्मीदवार बनाने पर उनके पक्ष में रिकॉर्ड मतदान कर उनकी पंसद को सही बताया।
यूं की थी अपने करियर की शुरुआत
बृजेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया में आइएएस परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आइएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद और चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड में एमडी है। बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आइएएस है। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई, 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौवीं से 12वीं तक दिल्ली के 12 खंभा रोड पर मॉडर्न स्कूल और एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी स्टेफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने शिक्षा ग्रहण की थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप