नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिग प्रतियोगिता में विक्की श्योकंद तीसरे स्थान पर
मलेरकोटला (पंजाब) में हुई नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उचाना कलां का विक्की श्योकंद तीसरे स्थान पर रहा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : मलेरकोटला (पंजाब) में हुई नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उचाना कलां का विक्की श्योकंद तीसरे स्थान पर रहा। यह प्रतियोगिता 9 फरवरी को फिटनेस फाइट हेल्थ क्लब मलेर कोटला द्वारा आयोजित करवाई गई। विक्की श्योकंद ने इसका श्रेय अमित लोहान, बलविद्र धीमान, सुनील लोहान खेड़ी मंसानिया को दिया। श्योकंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता नॉर्थ इंडिया से काफी संख्या में युवा भाग लेने पहुंचे थे। नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने के लिए कड़ी मेहनत की थी। प्रतियोगिता में उसका स्थान तीसरा रहा। कार्यक्रम आयोजकों ने ट्राफी, प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेटिक्स सबसे जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें