बुजुर्गों की दौड़ में वेदप्रकाश ने जीता हुक्का
गांव फुलियां कलां में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हुई दौड़ प्रतियोगिता में बुजुर्गो लड़कों व लड़कियों ने भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया।
संवाद सूत्र, नरवाना : गांव फुलियां कलां में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हुई दौड़ प्रतियोगिता में बुजुर्गो, लड़कों व लड़कियों ने भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर महंत दशहरा पुरी व सरपंच बलबीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि बुजुर्गों की 200 मीटर दौड़ में वेदप्रकाश को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हरियाणवी संस्कृति की शान हुक्का देकर सम्मानित किया गया। लड़कों की 1600 मीटर रेस में राकेश व लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में कुसुम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलबीर सिंह, सतीश, भरथू, रमेश जुलहेड़ा, कलवंत, मानसिंह, मनोज, अमरनाथ, कुलदीप मौजूद रहे।