Move to Jagran APP

सुरक्षा कवच अभियान सखा के तहत अस्पताल को सौंपे 20 हजार मास्क

हरियाणा कौशल विकास निगम के निर्देशक एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के उपकुलपति राज नेहरू द्वारा कोरोना के खिलाफ चलाए गए विशेष सुरक्षा कवच अभियान सखा के तहत महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संगठन के सहयोग से नागरिक अस्पताल में पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान को सौंपे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:55 AM (IST)
सुरक्षा कवच अभियान सखा के तहत अस्पताल को सौंपे 20 हजार मास्क
सुरक्षा कवच अभियान सखा के तहत अस्पताल को सौंपे 20 हजार मास्क

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा कौशल विकास निगम के निर्देशक एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के उपकुलपति राज नेहरू द्वारा कोरोना के खिलाफ चलाए गए विशेष सुरक्षा कवच अभियान सखा के तहत महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संगठन के सहयोग से नागरिक अस्पताल में पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान को सौंपे। इसके अलावा जींद के रानी तालाब चौक पर भी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा आते-जाते राहगीरों को ये मास्क पहनाए गए और मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मास्क बांटने वाली संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पूरे हरियाणा में 20 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में थ्री लेयर के बढि़या क्वालिटी के 20 हजार मास्क प्रशासन को सौंपे गए है। साथ ही सैकड़ों मास्क लोगों को पहनाए गए है। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के सहयोग से जो ये 20 हजार मास्क बांटे गए हैं उसके लिए बधाई की पात्र है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि महात्मा गांधी शिक्षा एवं सामाजिक विकास संगठन, हरियाणा कौशल विकास मिशन इत्यादि द्वारा उनके अस्पताल को 20 हजार मास्क प्रदान किए गए है। जहां देश की सरकारें और प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं वही सामाजिक संस्थाओं का योगदान भी कम नहीं है। इस अवसर पर डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. राजेश भोला, डॉ. जेके मान, डा कंवर सैन गोयल, रेडक्रास सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा, सुरेश चैहान, अंकुर शर्मा, सज्जन सैनी, सत्यनारायण बैरागी, कृष्ण फौजी, दर्शन सिंह ढांडा, डा. दिनेश मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.