इंडस ग्लोबल अकेडमी में तीरंदाजी ट्रॉयल शुरू
इंडस ग्लोबल अकेडमी किनाना में सोमवार को तीरंदाजी का राज्यस्तरीय ट्रॉयल शुरू हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश से सीनियर आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। जिला तीरंदाजी संघ के प्रधान प्रधान सुभाष श्योराण ने बताया कि ट्रॉयल में सीनियर आयु वर्ग के हरियाणा के कई जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, जींद : इंडस ग्लोबल अकेडमी किनाना में सोमवार को तीरंदाजी का राज्यस्तरीय ट्रॉयल शुरू हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश से सीनियर आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया। जिला तीरंदाजी संघ के प्रधान प्रधान सुभाष श्योराण ने बताया कि ट्रॉयल में सीनियर आयु वर्ग के हरियाणा के कई जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ट्रॉयल के पहले दिन लड़कों के कंपाउंड राउंड में योगेश कुमार, विकास, राहुल व ऋषभ हरियाणा का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। लड़कों के रिकर्व राउंड में पारस हुड्डा, देवेन, बसंत और आकाश ने राज्य स्तरीय टीम में स्थान बनाया। आज लड़कियों के ट्रॉयल होंगे। श्योराण ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 9 से 16 मार्च तक कटक में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर अकेडमी के निदेशक प्रवीन परूथी, डिफेंस ¨वग के निदेशक कर्नल रवि के बाली, तीरांदाजी कोच मंजीत मलिक, मिश्रा, कपिल, मुनीत बेरवाल, अभय आदि मौजूद रहे।