विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में ट्रक ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, व्यक्ति की मौत

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:30 AM (IST)

जींद के पिंडारा गांव के पास एक ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार पूर्ण सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उनकी ...और पढ़ें

जींद में ट्रक ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर। सांकेतिक फोटो

जींद में ट्रक ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पिंडारा गांव के पास ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. पूर्ण सिंह की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत।

  3. पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, जींद। गांव पिंडारा के पास एक ट्रक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें गांव पिंडारा निवासी 50 वर्षीय पूर्णसिंह की मौत हो गई। मृतक एक होटल में चौकीदार था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पिंडारा निवासी रमेश देवी ने बताया कि उसका पति पूर्ण सिंह गोहाना रोड स्थित एक होटल में चौकीदारी का काम करता था। 28 सितंबर को वह रात की ड्यूटी के बाद सुबह छह बजे घर लौट रहा था। जब वह गांव के आसपास पहुंचा तो एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें उसका पति पूर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसके पति को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। उसके पति की अब पीजीआइ रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।