Move to Jagran APP

तीन साल से था घुटनों में दर्द, योग से एक माह में हुआ ठीक

रिटायर्ड टीचर बलवान सिंह लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान थे। शुरू में दवाइयां भी ली लेकिन कोई आराम नहीं हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:20 AM (IST)
तीन साल से था घुटनों में दर्द, योग से एक माह में हुआ ठीक
तीन साल से था घुटनों में दर्द, योग से एक माह में हुआ ठीक

जागरण संवाददाता, जींद: रिटायर्ड टीचर बलवान सिंह लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान थे। शुरू में दवाइयां भी ली, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। एक पैर से लंगड़ाकर चलने लग गए थे। दर्द बढ़ने पर योगाचार्य जोरा सिंह आर्य से संपर्क किया और एक माह में ही योगासन करके ठीक हो गए। गांव जाजवान निवासी और अभी सफीदों रोड पर सुप्रीम स्कूल के पास एकता नगर में रहने वाले बलवान सिंह ने बताया कि उनकी उम्र 81 साल हो चुकी है। तीन साल पहले घुटनों में दर्द शुरू हो गया था। वह डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने पर्ची पर दवाई लिखकर दे दी। जब तक दवाई खाई, तब तक आराम हुआ। दवा खत्म होते ही फिर दर्द शुरू हो गया। दूसरी बार डॉक्टर के पास गया तो फिर वही दवाई लिख दी। तीसरी बार फिर डॉक्टर ने वही दवाई लिख दी। इस पर उन्होंने डॉक्टर को धमका दिया। मैंने उनसे कहा कि आपने एक बार भी मेरे घुटनों को हाथ लगाकर नहीं देखा। इनका एक्स-रे भी नहीं करवाया। किसी अन्य मशीन से भी चेक नहीं किया। हर बार यही दवा लिख देते हो। मेरे गुस्से को देखकर डॉक्टर ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि घुटनों के दर्द की किसी डॉक्टर के पास कोई दवा नहीं है। सभी डॉक्टर सिर्फ पेन किलर देते हैं। मैं भी वही काम कर रहा हूं। आप आ जाते हो तो आपकी संतुष्टि के लिए दवा लिख रहा हूं। आप योग आसन कीजिए और अपने खान-पान में बदलाव कीजिए। तभी दर्द खत्म हो सकता है। या फिर आपरेशन करा लीजिए। इसके बाद मैं कभी डॉक्टर के पास नहीं गया। योग की जानकारी नहीं थी। तब से दर्द सहन कर रहा था। अब दो महीने पर पलाथी मारकर बैठ गया तो दर्द इतना बढ़ गया कि लंगड़ाकर चलने लगा। तब किसी ने योगाचार्य जोरा सिंह आर्य के बारे में बताया। उनसे जाकर मिला तो उन्होंने एक महीने तक योग आसन करवाए। मात्र एक-डेढ़ महीने के अभ्यास से ही मेरा दर्द पूरी तरह ठीक हो गया है।

loksabha election banner

अनुलोम-विलोम से 40 साल का जुकाम गायब

मास्टर बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें 40 साल से जुकाम की समस्या थी। ठंडी हवा चलते ही या शेव बनाते ही जुकाम हो जाता था। आंखों से भी लगातार पानी आता था। कई बार तो नींद भी नहीं आती थी। सर्दी-गर्मी पूरा साल ही जुकाम रहता था। अब घुटनों के दर्द के निवारण के साथ योगाचार्य जोरा सिंह ने अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी हर रोज कराया। अब बताते हुए इतनी खुशी हो रही है कि एक महीने के अनुलोम-विलोम से चार दशक पुराना जुकाम पूरी तरह खत्म हो गया है। अब तो परिवार के अन्य सदस्य भी योग का चमत्कार देखकर आसन करने लग गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.