देश और प्रदेश में जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ : गौतम
जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर गौतम ने कहा कि आज देश व प्रदेश में क
जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर गौतम ने कहा कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों का रूझान बन रहा है। जनता भाजपा सरकार के शासनकाल से परेशान हो चुकी है। जनता जल्द से जल्द भाजपा सरकार के शासन से मुक्ति पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रणदीप ¨सह सुरजेवाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। 11 नवंबर को जींद में आयोजित होने वाली गरीब अधिकार रैली भीड़ के मामले में सार रिकार्ड तोड़ देगी। भाजपा ने तो भाई को भाई से लड़वाने का काम किया। सुधीर गौतम जोगेंद्र नगर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 11 नवंबर को हुडा ग्राउंड में होने वाली गरीब अधिकार रैली के लिए न्यौता दे रहे थे। सुधीर गौतम ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सांगवान, सूबेदार राय¨सह, मुकेश चहल, शालू गर्ग, ललीत ¨सगला, संदीप दूहन, विक्रम रेढू, अमित रेढू मौजूद थे।