गोमाता देती राष्ट्र को समृद्धि और उन्नति : राजेंद्र
हुडा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तीसरे गणपति उत्सव व श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को नंद गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई।
संवाद सूत्र, नरवाना : हुडा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तीसरे गणपति उत्सव व श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को नंद गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्य यजमान के रूप में सुरेश पप्पू, बलविन्द्र धीमान, मनमोहन मित्तल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र बात्ता आदि ने शिरकत की।
कथावाचक राजेंद्र ने कहा कि राष्ट्र को समृद्धि तथा उन्नति गौ माता ही देती है। गोसेवा से राष्ट्र, प्रगति के पथ पर पहुंच सकता है। हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने भी शिरकत की। इस मौके पर सतीश मित्तल, अनिल गुप्ता, खजांची लाल गोयल, नरेश जैन, राजीव गर्ग, विनोद मंगला, सतीश बंसल, देवीराम गर्ग, कैलाश ¨सगला, राकेश शर्मा मौजूद रहे।