Move to Jagran APP

दिनभर गर्मी ने सताया, अब प्री मानसून दिलवाएगी राहत

-- आज से बदलेगा माौसम लगातार बुधवार तक वर्षा की संभावना फोटो 33 जागरण संवाददाता जीं

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 11:49 PM (IST)
दिनभर गर्मी ने सताया, अब प्री मानसून दिलवाएगी राहत
दिनभर गर्मी ने सताया, अब प्री मानसून दिलवाएगी राहत

-- आज से बदलेगा माौसम, लगातार बुधवार तक वर्षा की संभावना फोटो 33: जागरण संवाददाता, जींद।

loksabha election banner

लगातार पड़ रही भंयकर गर्मी से अब प्री मानूसन की वर्षा राहत दिलवाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्री मानसनू की वर्षा शुरू होगी और जिले में बुधवार तक रूक-रूक कर मध्यम व तेज वर्षा होने की संभावना है। हालांकि वीरवार को भी गर्मी से सताया।

हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार से ही वर्षा की संभावना जताई थी। इसके चलते सुबह वर्षा का मौसम बना, लेकिन तेज हवाओं के कारण बादल छंट गए। इसके बाद सुबह करीब दस बजे ही तेज धूप निकली और दिन भर धूप रही। दिन के समय करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। दिन के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक तापमान में लगातार गिरावट आएगी और तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है।

प्रदूषण के स्तर में होगा सुधार

जिले में गर्मी के साथ ही लगातार प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। वीरवार को एक्यूआई पीएम 2.5 का स्तर 147 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 112 रहा। मंगलवार को 286 व सोमवार को 171 दर्ज किया गया। एक्यूआई 100 से अधिक काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे में अब वर्षा होने के बाद प्रदूषण का स्तर भी सुधरने की उम्मीद है।

प्री-मानसून की वर्षा की संभावना वीरवार रात से ही है। शुक्रवार तक वर्षा शुरू होगी। लगातार बुधवार तक वर्षा होने की उम्मीद है। इससे फसलों को काफी लाभ होगा। किसान धान की रोपाई की तैयारी कर सकते हैं। किसानों को पक्की हुई मूंग की फसल को बचाना चाहिए। जो फलियां पक्की हुई हैं, उन्हें तोड़ लें। वहीं कपास की फसल में भी खरपतवार नियंत्रण करें।

-डा. राजेश कुमार, कृषि मौसम विशेषज्ञ, जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिडारा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.