भाभी की गला घोंट कर हत्या करने का आरोपित देवर गिरफ्तार
आरोपित को लिया एक दिन के रिमांड पर
आरोपित को लिया एक दिन के रिमांड पर
संवाद सूत्र, नरवाना। गांव मंगलपुर में चरित्र के संदेह के चलते भाभी का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपित देवर मदनलाल को पुलिस ने गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव मंगलपुर निवासी रणधीर ने एक अगस्त को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मदनलाल मेरी पत्नी बिरजो के चरित्र पर शक करता था। जिसकी वजह से मदनलाल व बिरजो के बीच में कई बार झगड़ा हो चुका था। मदनलाल ने शुक्रवार रात को उसकी भाभी बिरजो को घर में अकेला देखा तो वह मकान में घुस गया। जहां पर उसकी बिरोज को घसीटता हुआ चौबारे में ले गया। जहां पर उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या करने के कारणों का पता करेगी।