सुरजेवाला गरीबों के अधिकारों को लेकर आज करेंगे आवाज बुलंद : सुधीर गौतम
जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ¨सह सुरजेवाला रविवार क
जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ¨सह सुरजेवाला रविवार को जींद के हुडा ग्राउंड में होने वाली गरीब अधिकार रैली में गरीबों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। भीड़ के मामले में यह रैली सारे रिकार्ड तोड़ देगी। रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर गौतम ने शनिवार को लोगों को रैली का निमंत्रण देते हुए कही। रैली का निमंत्रण देने के बाद सुधीर गौतम ने रैली स्थल पर पहुंच कर रैली की तैयारियों का जायजा भी लिया।
सुधीर गौतम ने कहा कि आज प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारी, कर्मचारी, किसान कोई भी अपने अधिकारों को लेकर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। गरीब वर्ग के लोगों के खून-पसीने की कमाई को भाजपा सरकार पूंजीपतियों पर लुटा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को जींद के हुडा ग्राउंड में होने वाली गरीब अधिकार रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ¨सह सुरजेवाला गरीबों के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। रणदीप ¨सह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व नगर पार्षद मुकेश चहल, प्रमोद एडवोकेट, वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष बलबीर टांक, देवीराम शर्मा, शमशेर जांगड़ा, ललीत ¨सगला, रामेश्वर सैनी, राजीव अटकान, बलवान खटक मौजूद रहे।