चंद्रशेखर स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
चंद्रशेखर आ•ाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा कलां में बचों को पर्यावरण में अपनी भूमिका अदा करने के लिए जागरूक किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : चंद्रशेखर आ•ाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा कलां में बच्चों को पर्यावरण में अपनी भूमिका अदा करने के लिए जागरूक किया। जिसमें मुख्य रूप से स्काउट व कब बुलबुल के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य राजा राम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें एक लघु कथा बताई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है और इसे हमे पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय उठापटक के कारण पूरी पृथ्वी प्रभावित हो गई है और वैश्विक तापन जैसी भयंकर समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया का 25 प्रतिशत कार्बन अवशोषण करने की क्षमता रखने वाला अंटार्कटिका महाद्वीप भी इससे प्रभावित हुआ है और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका अदा कर आगे आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ पर्यावरण देना है।