एमआरसीआर स्कूल में खेल प्रतियोगिता संपन्न
एमआरसीआर स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता स्कूल के चारों सदनों के बीच हुई। लड़कों की कबड्डी टीम का फाइनल मैच धौलागिरी सदन ने जीता।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, जुलाना: एमआरसीआर स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता स्कूल के चारों सदनों के बीच हुई। लड़कों की कबड्डी टीम का फाइनल मैच धौलागिरी सदन ने जीता। धौलागिरी सदन ने अन्नपूर्णा सदन को 15 अंकों से हराया। खो-खो में लड़कों के धौलागिरी सदन ने 4 अंकों से कंचनजंगा सदन के विद्यार्थियों को हराया। रस्साकसी में भी लड़के तथा लड़कियों दोनों में कंचनजंगा सदन के विद्यार्थी जीते। स्कूल के डायरेक्टर अरूण सिघल व प्राचार्य किरण बाला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें